
World Athlete Champion Rupal Choudhary : देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी की मदद को आगे आई ये संस्था
World Athlete Champion Rupal Choudhary मेरठ की प्रतिभाएं अपने दम पर देश का नाम रोशन करती रहीं हैं। चाहे वो क्रिकेट में हो या फिर किसी और दूसरी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिया हो। मेरठ निवासी भारतीय एथलीट रूपल चौधरी भी इनमें से एक हैैं। रूपल चौधरी ने पक्के इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश के लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर.20 चैंपियनशिप में दो पदक जीते। अब खेल जगत से जुड़ी महिलाओं को मदद के लिए एमजी मोटर इंडिया आगे आई है। इसके लिए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर.20 चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट रूपल चौधरी की आगे की पढ़ाई को सुनिश्चित करना तथा उनके भविष्य को सशक्त बनाने का कंपनी ने बीड़ा उठाया है। आज मेरठ में कंपनी निदेश वशिष्ठ गर्ग और रजित गर्ग ने आयोजित एक कार्यक्रम में रूपल चौधरी को सम्मानित किया।
एमजी ने रूपल चौधरी के पक्के इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रति अपना आभार प्रकट किया। जिसकी बदौलत उन्होंने देश का नाम रोशन किया। कार निर्माता कंपनी की ओर से उनकी पढ़ाई पर होने वाले खर्च का वहन किया जाएगा। इसके अलावा उनकी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद रूपल चौधरी को ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में एमजी में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
रूपल मेरठ जिले के एक छोटे से गाँव की रहने वाली बेहद साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह कोलंबिया में आयोजित वर्ल्ड अंडर.20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत 400 मीटर रिले में और एक व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। एमजी मोटर ने इससे पहले भी महिला खिलाड़ियों के साथ साझेदारी की है ताकि उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल सके। इनमें पेशेवर गोल्फर त्वेसा मलिकए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में भारत की पहली रजत पदक विजेता भाविना पटेल तथा गुजरात की फुटबॉल क्रांतिकारी पाटन गर्ल्स शामिल हैं।
Published on:
22 Aug 2022 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
