22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायरब्रांड विधायक के क्षेत्र के इस स्कूल में बच्चों के तिलक आैर कलावा पर पाबंदी, मच गया हड़कंप

स्कूल ने आरोप बेबुनियाद बताए, जिला प्रशासन ने बिठायी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 1:08 PM IST

meerut

भाजपा के फायरब्रांड विधायक के क्षेत्र के इस स्कूल में बच्चों के तिलक आैर कलावा पर पाबंदी, मच गया हड़कंप

मेरठ। सरधना का प्रसिद्ध सेंट चार्ल्स इंटर कालेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। कालेज में छात्रों को तिलक लगाकर आने से और कलावा पहनने से रोका जा रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनको सुबह के समय बाइबिल जैसा कोई धार्मिक ग्रंथ पढ़ने को दिया जाता है। इसके अलावा कुछ दूसरे धर्म के शिक्षक अपने धर्म की बातें कर उसको अच्छा बताते हैं। छात्रों के इस आरोप से कस्बे में भी रोष है। कई बार नियम कायदों के चलते धार्मिक विवाद पैदा हो जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी के चार साल बाद सूट बनवाने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ किया ये, अब पुलिस जांच में जुटी

तिलक हटाने आैर कलावा बांधने पर पाबंदी

ऐसा ही कुछ मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित एक स्कूल संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में सामने आया है। जहां छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर उनके माथे पर लगे हुए तिलक हटाने और उस पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर प्रशासन ने मामले की जांच बैठा दी है। वहीं भाजपा के फायर ब्रांड नेता और स्थानीय संगीत सोम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः योगी राज में यहां बदामाशों के हौसले हैं बुलंद, इस बार पूर्व फौजी के घर को भी नहीं छोड़

धार्मिक भावनाआें को पहुंची ठेस

दरअसल, मामला सरधना क्षेत्र स्थित सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज का है। यहां के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन को उस वक्त कटघरे में ला दिया जब उन्होंने आरोप लगाया की स्कूल के शिक्षक उन्हें तिलक लगाने से रोक रहे हैं। यहां तक कि उनके हाथों के कलावे और कड़े पर भी रोक लगाई जा रही है। छात्रों का कहना है कि उनकी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत हिन्दूवादी संगठनों से भी की है। वहीं भाजपा के सरधना क्षेत्र से स्थानीय विधायक संगीत सोम ने भी इसकी निंदा की। उन्होंने कहा की धार्मिक आस्थाओ के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा उचित कार्यवाही कराई जायेगी। स्कूल प्रबंधन जहां इन आरोपों को निराधार बता रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर गरमाये माहौल को देखते हुए प्रशासन ने भी मामले की जांच बैठा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग