
Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022 फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि में भगवान शिव का विवाह देवी सती के संग हुआ था। यह महारात्रि शिव व शक्ति के मिलन की पूरे ब्रह्माण्ड के लिए विशेष रात्रि होती है। अतः यदि ज्योतिषीय सूक्ष्मताओं एवं नियमो का पालन करते हुए विशेषतः शिव उपासना की जाये तो यह शिवरात्रि जीवन के अनेक पहलुओं मे परम शुभदायी हो सकती है। वहीं इस महाशिवरात्रि पर बताए गए द्रव्यों से शिव पर अभिषेक करने से वह मनचाही इच्छा पूरी करते हैं।
महादेव की उपासना से ज्योतिषीय कुयोगों का शमन होगा। चाहे समस्या स्वास्थ्य संबंधी हो, चाहे आर्थिक, चाहे सामाजिक, चाहे चन्द्र, राहु, केतु, शनि आदि ग्रहों से संबंधित समस्या हो अथवा केमद्रुम योग, संकट योग, काल सर्प योग, पितृ दोष तथा चाहे सर्प श्राप के निवारण करने हो सभी श्रावण मास उस पर भी शिवरात्रि जैसा हर्षोल्लास पूर्ण शिव शक्ति का पर्व हो अर्थात शिव शक्ति की वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव हो तो ऐसे मे भोले नाथ क्यों न प्रसन्न होंगे।
निम्न चीजों की प्राप्ति के लिए बताए गए द्रव्यों से अभिषेक करने पर निश्चय ही फल की प्राप्ति होती है।
धन प्राप्ति के लिए गन्ने का रस। पशुधन प्राप्ति के लिए दही। रोग निवारण हेतू कुशा युक्त जल। स्थिर लक्ष्मी के लिए घी एवं शहद। पुत्र प्राप्ति के लिए शर्करा मिश्रित दूध। संतान प्राप्ति के लिए गौ का दूध। वंश वृद्धि एवं आरोग्य हेतू घी। बुखार दूर करने के लिए जल। विरोधियों से मुक्ति के लिए सरसों का तेल। तपेदिक रोग से मुक्ति के लिए शहद। शीघ्र शादी के लिए पंचद्रव्य का अभिषेक करना सबसे उत्तर रहेगा।
Updated on:
27 Feb 2022 06:41 pm
Published on:
27 Feb 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
