
रात में हुई बूंदाबादी से कोहरा गायब
आज 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व पूरे उत्तरी भारत में मनाया जा रहा है। लोहड़ी के दिन मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर में आज हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। लोहड़ी पर्व के दिन पूरी यूपी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। जिससे दिन में ठंड बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : खूबसूरत और जवान बने रहना चाहते हैं तो सर्दी में खाए शकरकंद
यूपी के एनसीआर जिलों में कोहरा कम
आज शुक्रवार को कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच कुछ इलाकों में बारिश की खबर है। गुरुवार की रात यूपी के एनसीआर जिलों में हल्की बूंदाबादी से ठंड बढ़ी है। हालांकि बारिश से कोहरे का असर कम हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान भी कम होने के आसार हैं।
हल्की बूंदाबादी से शीतलहर में राहत की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय पश्चिम विक्षोभ के कारण तापमान कुछ बढ़ रहा है। जिससे बारिश की संभावना है। हल्की बारिश के बाद शीतलहर में कुछ राहत की संभावना है।
यह भी पढ़ें : छोटी बहन के सामने खुला इश्क का राज तो कातिल बन गई बड़ी बहन, प्रेमी से करा दी हत्या
लोहड़ी पर ऐसा रहेगा यूपी के जिलों का तापमान
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के दिन यूपी के जिलों में तापमान में हालांकि कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। यूपी के जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसी के साथ कुछ जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा।
Published on:
13 Jan 2023 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
