
यूपी के सराफा बाजार में सोने के दाम में आज आई तेजी
यूपी में सोना-चांदी के दाम में तेजी बनी हुई है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर में अब तक सोने के दाम में 4 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। एक दिसंबर से आज 12 दिसंबर सोमवार तक सोने की कीमत में 1 हजार रुपए से अधिक की तेजी आई है।
अक्टूबर में सोने की कीमत
यूपी में एक अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 50,180 रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि 30 अक्टूबर को कारोबारी सत्र बंद होे के दौरान 24 कैरेट सोने का दाम 50,400 रुपए तक पहुंच गया। अक्टूबर महीने में ही बीच में सोने के दाम में तेजी आई और यह 51,980 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचा।
यह भी पढ़ें : UP में सोना 240 रुपए महंगा, जानिए चांदी का दाम
नवंबर में कीमतों में बनी रही तेजी
सोने की मांग धनतेरस से बढ़ी तो कीमतों ने भी रफ्तार पकड़ ली। एक नवंबर को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,600 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसके बाद पूरे नवंबर माह सोने के दाम में तेजी बनी रही। नवंबर में 24 कैरेट सोने का दाम 53,200 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया।
नवंबर में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 52,166 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। 30 नवंबर को सराफा बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 52,850 रुपए प्रति दस ग्राम रहीं।
दिसंबर में बेकाबू हुए सोने के दाम
दिसंबर माह में दो सप्ताह में ही सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। एक दिसंबर को 24 कैरेट सोने का दाम 53,830 रुपए प्रति दस ग्राम था। इन 12 दिनों में सोना 53 हजार से 54 हजारी हो गया है। इस समय सोने की कीमत 54,280 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। सराफा कारोबारियों की माने तो दिसंबर में यूपी में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
Published on:
12 Dec 2022 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
