5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather Update : आफत की बारिश के बाद आज गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Meerut Weather Update News आफत की बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर आज मौसम साफ रहने और गर्मी से कुछ कमी की उम्मीद की जा सकती है। मेरठ सहित एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश और ओलो से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे जहां तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं लू से भी लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 05, 2022

Meerut Weather Update : आफत की बारिश के बाद जानिए आज गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Meerut Weather Update : आफत की बारिश के बाद जानिए आज गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Meerut weather update News उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। आज मेरठ में सुबह आसमान साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग की माने तो आज शाम को हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे तेज हवा चलने की संभावना है। बुधवार को मेरठ सहित दिल्ली और एनसीआर के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे।

बुधवार दोपहर में मौसम बदला तो एनसीआर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही ओले भी बरसे। बारिश के चलते लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा अब नई दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले कुछ घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। देर शाम मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, इंदिरापुरम, फरीदाबाद,ग्रेटर नोएडा बल्लभगढ़ में बारिश हुई। अब आज मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े : Lightning fell : आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित दो की मौत,दो बच्चे झुलसे

आज गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। शुक्रवार से कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अप्रैल में सूर्य देव के तेवर तल्ख रहे। माह में 20 दिन तो लू का प्रकोप रहा। आम जनमानस परेशान होता नजर आया। एक बार फिर प्रचंड धूप से सामना होगा और ऐसे अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना भी जरूरी है। इस बीच बारिश से गेहूं की थ्रेसिंग को ब्रेक लग गया। बारिश कई फसलों के लिए मुफीद साबित होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग