6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंडी हवा के साथ दिन की शुरुआत,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल

आज पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ है। इस समय यूपी ठंडी हवा की चपेट में है। ठंडी हवाओं के थपेड़े लोगों को सर्दी का अहसास करा रहे हैं। हालांकि कल गुरुवार की अपेक्षा आज शुक्रवार 18 नवंबर को तापमान में कुछ वृद्धि हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 18, 2022

ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल

ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत,आज ऐसा है यूपी के मौसम का हाल

आज यूपी का मौसम पूरी तरह से साफ है। हालांकि गुरुवार की अपेक्षा आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी खुश्क हवाओं की गति आने वाले दिनों में और तेज होने का अनुमान है।

वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि 20 नवंबर के बाद तापमान में कमी आनी शुरू होगी। इससे सर्दी में इजाफा होगा। यूपी के पश्चिम क्षेत्र में अब कई स्‍थानों पर कोहरा दिखाई देना शुरू हो गया है। आज शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा था।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल नया अपडेट जारी,यूपी के प्रमुख शहरों का आज ये है भाव

बता दें कि रात के समय ठंड अब असर दिखा रही है। राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है। आगरा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री है। मथुरा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया है। यूपी के औसत तापमान की बात करें तो इस समय अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री है।