
weather update today : 4 डिग्री गिरा प्रदेश के इन जिलों का तापमान, आज ऐसा है मौसम का हाल
weather update today पश्चिमी उप्र के जिलों में न्यूनतम तापमान गिर रहा है। जिससे इन जिलों में ठंड अब तेजी से बढ़ रही है। उत्तरांचल से आ रही ठंडी हवाएं पश्चिमांचल के मेरठ और सहारनपुर मंडल में अब सर्दी का प्रकोप बढ़ा रही है। कल बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ गर्म रहा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज गुरुवार को सुबह की शुरूआत हल्की ठंडी हवा के साथ हुई।
राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार को सुबह का अधिकतम तापमान 32:8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूुनतम तापमान 21:4 डिग्री रहा। आज दिन में मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार 7—9 किमी प्रति घंटा रहेगी। वातावरण में आर्द्रता का अधिकत स्तर 75 प्रतिशत है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह तक तापमान ऐसे ही रहेगा।
पश्विमी उप्र में पूर्वी उत्तरप्रदेश के जिलों की अपेक्षा तापमान में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि इससे बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन इससे आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। मौसम में ये बदलाव एक सप्ताह बाद दिखाई देगा।
Published on:
10 Nov 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
