15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज लखनऊ सहित पूर्वी UP में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानिए मौसम का हाल

आज रविवार 18 दिसंबर को लखनऊ सहित पूर्वी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 18, 2022

आज लखनऊ सहित पूर्वी UP में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, जानिए मौसम का हाल

आज रविवार को मौसम का हाल

दिसंबर 2023 में यूपी के मौसम में बदलाव हो रहा है। 24 घंटे में यूपी का औसत अधिकतम तापमान बढ़ा है। आज रविवार 18 दिसंबर को लखनऊ सहित पूर्वी यूपी के जिलों के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री वृद्धि की संभावना जताई है।


लखनऊ में बढ़ा तापमान
लखनऊ में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान बढ़ने से लोगों ने गर्मी महसूस की। मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को दिन में यूपी के तापमान में वृद्धि होगी। आज लखनऊ सहित पूर्वी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान दिन में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : बैंडबाजा और आतिशबाजी वाली बारात में निकाह नहीं पढ़वाएंगे मौलाना, फैसला 1 जनवरी से लागू


अचानक से बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तापमान में अचानक से वृद्धि हो रही है। यह वायुमंडल में हवा के दबाव के कारण हो रहा है। बुधवार से शुक्रवार की रात तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई थी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था।

यह भी पढ़ें : मेरठ के नानवेज होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

शनिवार में दोपहर के बाद से मौसम में बदलाव से तापमान बढ़ना शुरु हो गया। आज रविवार को दिन में तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में चांदी 70 हजार के पार, आज UP में सोने का ये है भाव

पश्चिम यूपी जिलों में ठंड का असर कम
दिसंबर में बदले मौसम का असर पश्चिम यूपी के जिलों में भी पड़ा है। पश्चिम यूपी में भी शनिवार को तापमान बढ़ गया। शनिवार को तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि वातावरण में गलन अभी जारी है।


आज रविवार को पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम पूरी तरह से साफ है और दिन के तापमान में वृद्धि के आसार है।

यह भी पढ़ें : UP में शनिवार को बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए प्रमुख शहरों का भाव

यूपी के जिलों में आज तापमान
आज रविवार को मौसम विभाग ने यूपी के जिलों में तापमान में वृद्धि की आशंका जताई है। जिसके चलते गोरखपुर में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें : UP में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच पाले का अलर्ट, जानिए आज मौसम का हाल

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। कानपुर में आज रविवार 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।