
Weather update today नवंबर में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में कोहरे की आहट शुरू हो गई है। मंगलवार को भी सुबह मेरठ और एनसीआर के जिलों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने अब उप्र के मौसम का रूख पूरी तरह से बदल दिया है। जिसके चलते प्रदेश में अब तापमान गिरना शुरू हो गया है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ अभी बना हुआ है। लेकिन इससे बारिश की संभावना प्रदेश में ना के बराबर है। लेकिन इसके चलते ठंड में इजाफा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
वहीं पश्विमाचंल के जिलों में मौसम की बात करें तो आज बुधवार को अधिकांश इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया। पश्चिमांचल के जिलों का अधिकतम तापमान इस समय 30 डिग्री के नीचे बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है।
आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और ग्रामीण इलाकों में कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड अपना प्रकोप दिखाएगी। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अब वक्रीय रेखाएं उत्तरी दिशा की ओर बढ़ रही है। जो मौसम को प्रभावित करेंगी। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
Published on:
09 Nov 2022 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
