11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में फिर खुदी मिली कब्र, लोगों का आरोप तंत्रक्रिया के लिए निकाले जा रहे शव

मेरठ में बार-बार कब्रों के खुदा मिलने से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है। इन लोगों ने आशंका जताई है कि तंत्र क्रिया के लिए कब्रों को खोदा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 09, 2021

aj0901.jpeg

कब्रिस्तान में इकट्ठा लोग

मेरठ.

कस्बा सरधना में नगला रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क के निकट बजरी वाले कब्रिस्तान ( cemetery ) में एक माह के भीतर तीसरी बार कब्र उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि कब्रों काे खोलकर उनमें से शव निकालने जाते हैं और तंत्र क्रिया की जाती है।

यह भी पढ़ें: यूपी: पीआरवी पर तैनात सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर

गुस्साए लाेगाें ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि मौके से तंत्र क्रिया करने का सामान भी मिला है। लोगों के अनुसार उन्हाेंने पुलिस को काला कपड़ा, नीबू, काले तिल, चावल और अन्य चीजें मौके से उठाकर दी हैं। कब्रिस्तान में हंगामेे की सूचना पर पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए रोष जताया

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, कोविशिल्ड की जगह एलर्जी और गैस का इंजेक्शन लगाकर वसूले 50 हजार

थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने लोगों से बात कर उनके गुस्से को शांत किया। थाना प्रभारी ने कब्रिस्तान में स्थायी पुलिस पिकेट लगाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही । पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने कब्रिस्तान में लाइट लगवाने, सफाई कराने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने और चार दिवारी कराए जाने की बात कही। बता दें कि इससे पूर्व 9 जुलाई को 2 कब्रें उखाडी गई थी। 16 जुलाई को तीन कब्रें उखाड़ दी गई जबकि सोमवार को भी तीन कब्रों को उखाड़ दिया गया है। लोगों का मानना है कि यह सब कुछ तंत्र विद्या को लेकर किया जा रहा है। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के आसपास सपेरों को भी देखा था उन पर भी इस बात का शक है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की चेतावनी के बाद राकेश टिकैत बोले- लखनऊ हमारा है, किसी के बाप की जागीर नहीं

यह भी पढ़ें: विधवा महिला के लिए आफत बन गई बारिश, भर-भराकर गिर गई घर की छत