23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asteroid 2022 HD : आज रात अंतरिक्ष में दिखाई देगा अदभुद नजारा, 12 किमी प्रति सेंकेड होगी रफ्तार से ​गुजरेगा एस्टेरॉयड

Asteroid 2022 HD आज अंतरिक्ष में आतिशबाजी का अदभुद नजारा दिखाई देगा। हालांकि अंतरिक्ष में यह नजारा रात में करीब 1 बजे के आसपास दिखाई देगा। इस अदभुद नजारे को देखने के लिए मेरठ में कई स्थानों पर विज्ञान संचारक दूरबीन लगाएंगे। जिससे कि अंतरिक्ष में होने वाले इस अदभुद नजारे को देखा जा सकेगा। आज रात करीब एक बजे एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 24, 2022

Asteroid 2022 HD : आज रात अंतरिक्ष में दिखाई देगा अदभुद नजारा, 12 किमी प्रति सेंकेड होगी रफ्तार से ​गुजरेगा एस्टेरॉयड

Asteroid 2022 HD : आज रात अंतरिक्ष में दिखाई देगा अदभुद नजारा, 12 किमी प्रति सेंकेड होगी रफ्तार से ​गुजरेगा एस्टेरॉयड

Asteroid 2022 HD अभी कोरोना संक्रमण से पूरे विश्व को छुटकारा नहीं मिला कि एक और संभावित खतरा मानव जाति पर मंडराने की आशंका कुछ वैज्ञानिक जता रहे है। वहीं कुछ इसको एक अंतरिक्ष की खगोलीय घटना करार दे रहे हैं। एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरने की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई है। इस विशालकाय एस्टेरायड को 2022 एचडी नाम दिया गया है। यह एस्टेरॉयड आज रविवार रात 24 अप्रैल को रात में करीब एक बजे पृथ्वी से 14 लाख किमी की दूरी पर होगा। इस दौरान यह बेहद चमकीला दिखाई देगा। एस्टेरॉयड 2022 एचडी इस समय 12 किमी प्रति सेकेंड की गति से अंतरिक्ष में तैर रहा है।

बताया जा रहा है कि एस्टेरॉयड 2022 पहली बार 2013 में दिखाई दिया था। इसको नियर अर्थ ऑबजेक्ट की कैटिगरी में रखा गया है। इस कारण से वैज्ञानिक इसके परिक्रमा पर नजर रखे हुए हैं। मेरठ के वरिष्ठ विज्ञान संचारक डा0 उपकार दत्त शर्मा ने बताया कि आने वाले दशकों तक यह पृथ्वी के आसपास ही तेज गति से घूमता रहेगा। इसके बाद यह 2035 में फिर से पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि ये एस्टेरॉयड कुछ मीटर से लेकर कई किमी तक बड़े होते हैं।

यह भी पढ़े : Today Weather Update : गर्मी के बीच हल्के बादल,मेरठ सहित इन जिलों में जानिए आज मौसम का हाल

भविष्य में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी को संभावित खतरा उत्पन्न कर सकता है। इस एस्टेरॉयड का परिक्रमा पथ पृथ्वी की परिक्रमा पथ के काफी नजदीक है।
डा0 उपकार दत्त ने बताया कि इस एस्टेरायड 2022 के पृथ्वी से टकराने की आशंका के चलते ही इसको खतरनाक श्रेणी में रखा है। यह जब पृथ्वी के वायुमंडल के संपर्क में आते हैं तो बहुत तेजी से जल जाते हैं। जिससे आतिशबाजी जैसा नजारा दिखाई देता है। एस्टेरॉयड चट्टानें होती हैं, जो किसी ग्रह की तरह सूरज के चक्कर काटती हैं। गैस और धूल के ऐसे बादल जो कि ग्रह में नहीं बदल पाते हैं वे इन चट्टानों के रूप में एस्टेरॉयड में बन जाते हैं।