26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर तंत्र क्रिया के लिये रेलवे पार्सल के जरिए लाए जा रहे थे ये जीव, इसके लिए तस्कर को मिली थी मुंहमांगी रकम

चेन्नर्इ से दिल्ली तक आ गए थे पार्सल सुरक्षित, लेकिन मेरठ में पकड़ा गया अवैध कारोबार करने वाला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 3:11 PM IST

meerut

दीपावली पर तंत्र क्रिया के लिये रेलवे पार्सल के जरिए लाए जा रहे थे ये जीव, इस तस्करी में मिली थी मुंहमांगी रकम

मेरठ। दीपावली के मौके पर तंत्र-मंत्र की गतिविधियों में तेजी आ जाती है। ऐसे में कुछ ऐसे जीव जिन पर तंत्र क्रिया की जाती है उनकी भी खरीद फरोख्त तेज होने के साथ ही उनकी तस्करी बढ़ जाती है। मेरठ में दीपावली के मौके पर कछुओं की तस्करी का भंड़ाफोड़ किया है। डीएफओ के अनुसार पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया उसे पांच कछुओं का आर्डर पूजा-पाठ करने वालों से लोगों से मिला था। इन लोगों ने ही गहरी भूरी धारियों वाले कछुओं की डिमांड की थी। मेरठ डीएफओ अदिति शर्मा ने कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया। युवक के कब्जे से 18 कछुए बरामद हुए हैं। साथ ही खुलासा हुआ कि पिछले दो साल से घरों में पालने वाले कछुओं की खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार चल रहा था। लोग अपने घरो में ज्योतिष की सलाह पर ऐसे कछुओं को रखते थे जिसके रखने की सलाह उनको ज्योतिष या तांत्रिकों से मिलती थी। बरामद कछुओं को पार्सल द्वारा चेन्नई से दिल्ली मंगाया गया था और वहां से युवक मेरठ लेकर आ रहा था। वन विभाग की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

मुंहमांगी रकम पर बेचता था कछुआें को

डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से मिली सूचना के बाद वाइल्ड ट्रस्ट आफ इंडिया संस्था की मदद से अवैध रूप से किये जा रहे स्टार कछुओं के व्यापार का खुलासा किया गया। मुखबिर की सहायता से वन विभाग मेरठ व वन्य जीव एवं अपराध अनुसंधान नोएडा की संयुक्त टीम ने मेरठ स्थिति हजारी की प्याऊ साई मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ा। युवक का नाम सुमित गर्ग है। वह जागृति विहार का रहने वाला है। टीम को उसके पास से जो बैग बरामद हुआ उस बैग में जीवित 12 स्टार प्रजाति के कछुए तथा पांच विदेशी प्रजाति के कछुए बरामद किए गए। युवक ने बताया कि दस कछुए उसको किसी पंडित जी को दिए जाने है] जो कि दीपावली के मौके पर तंत्र क्रिया करने के लिए मंगाए गए थे।

पिछले दाे साल से कर रहा था कारोबार

डीएफओ अदिति शर्मा और कंजरवेटर वन्य जीव एवं अपराध अनुसंधान नोएडा एचवी गिरीश ने बताया कि युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कछुओं को मुंहमांगी कीमत पर बेचने का काम करता था। युवक ने यह भी बताया कि वह पिछले दो साल से कछुओं का व्यापार कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग