5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vyapar Bandhu Meeting Meerut : व्यापार बंधु की बैठक में सीडीओ के सामने रखी ये मांग, अधिकारी हुए हैरान

Vyapar Bandhu Meeting in Meerut सीडीओ मेरठ की अध्यक्षता में आज व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग को उठाया। व्यापारियों ने इस दौरान महानगर में अतिक्रमण और जाम की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई। व्यापारियेां ने शहर के नालों की सफाई और रेलवे फाटक पर अंडर पास बनवाने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 04, 2022

Vyapar Bandhu Meeting Meerut : व्यापार बंधु की बैठक में सीडीओ के सामने रखी ये मांग, अधिकारी हुए हैरान

Vyapar Bandhu Meeting Meerut : व्यापार बंधु की बैठक में सीडीओ के सामने रखी ये मांग, अधिकारी हुए हैरान

Vyapar Bandhu Meeting in Meerut विकास भवन सभागार में आज व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने की। पूर्व बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर की गई कार्रवाई के संबंध में उन्होंने पहले प्रगति की स्थिति जानी। उसके बाद लंबित प्रकरणों पर संज्ञान लेते हुए सीडीओ द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों से संबंधित लंबित प्रकरण का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ विष्णु दत्त पाराशर सहित अन्य व्यापार बंधुओं द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास नालों की साफ-सफाई,नाले का निर्माण, बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग, शौचालयों की साफ-सफाई तथा संज्ञान में लाये गये स्थानों पर नए शौचालय का निर्माण सब्जी मंडी के आसपास तथा अन्य स्थानों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने जैसी समस्याएं उठाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नगर निगम मेरठ एवं संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े : अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में धनवर्षा,100 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार


सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण किये जाने की समस्या के संबंध में बताये जाने पर निर्देशित किया गया कि नगर निगम एवं संबंधित विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाये। सकौती रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माणाधीन होने के कारण रेलवे फाटक बंद होने के संबंध में व्यापारियों को आने जाने में हो रही समस्या के संबंध में रेलवे डिपार्टमेन्ट को निर्देशित किया गया कि वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं व्यापार बंधु उपस्थित रहे।