
मेरठ में दबंगों के उत्पीड़न से परेशान महिला ग्राम प्रधान ने दिया इस्तीफा
जिले के ब्लाक जानी का गांव रावा इन दिनों चर्चा में हैं। गांव की ग्राम प्रधान ने दबंगों से परेशान होकर इस्तीफा दे दिया है। ग्राम प्रधान ने अपना इस्तीफा जिलाधिकारी मेरठ को सौंपा है। जिसमें ग्राम प्रधान ने गांव के दबंग लोगों पर आरोप लगाए हैं। महिला ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव के दबंग लोग उनको काम नहीं करने दे रहे। गांव के इन दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जा किया हुआ है। वो जब ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए गईं तो उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया किया गया। महिला ग्राम प्रधान का कहना है कि इस मामले में थाना जानी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी दबंग पक्ष लगातार धमकी दे रहा है और पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैे। रावा गांव की प्रधान रश्मि यादव पत्नी विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की मदद से उन्होंने गांव के दबंग लोगों से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। इसी से दबंग लोग उनसे रंजिश रखते हैं।
आरोपी दबंगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने जानी थाने में भी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोपी दबंग लोग रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर उसको परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दंबगों से परेशान होकर ग्राम प्रधान रश्मि यादव ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पीड़िता ग्राम प्रधान ने कहा है कि अब वो मुख्यमंत्री से मिलकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराएगी।
Published on:
19 Jul 2022 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
