25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: 24 घंटे में दो TikTok गर्ल्स ने एक ही तरीके से किया सुसाइड

Highlights - Meerut के पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना- 24 में दो टिकटॉक यूजर युवतियों ने मौत को लगाया गले- TikTok पर काफी संख्या में फॉलोअर थे दोनों युवतियों के

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jul 03, 2020

meerut3.jpg

मेरठ. TicTok पर बैन क्या लगा। इससे परेशान युवा मौत को गले लगाने लगे हैं। मेरठ ( Meerut ) में पिछले 24 घंटे में दो टिक-टॉक यूजर ने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया है। हैरानी की बात है कि दोनों ही टिक-टॉक यूजर युवतियां हैं। इनमें से एक युवती थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि दूसरी यूजर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। पल्लवपुरम की प्रज्ञा और कंकरखेड़ा की मोनिका दोनों युवतियां टिकटॉक पर अक्सर वीडियो ( TikTok Video ) बनाकर शेयर करती थीं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि युवतियां टिकटॉक पर बने अपने वीडियो शेयर किया करती थीं।

यह भी पढ़ें- मेरठ में tiktok girl दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

पहली घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की है। जहां गढ़ थाने में तैनात दरोगा संजय चौहान की बेटी प्रज्ञा ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। घर के पास ही प्रज्ञा की बुआ भी रहती है। बताया गया कि गुरुवार को प्रज्ञा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि प्रज्ञा दो दिन से काफी परेशान थी और वह गुमसुम रहा करती थी।

वहीं, दूसरा मामला कंकरखेडा थाना क्षेत्र का है। जहां पर मोनिका नाम की युवती श्रद्धापुरी में रहती थी। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। मोनिका एक ब्यूटी पार्लर भी चलाया करती थी। मोनिका टिकटॉक यूजर थी। टिकटॉक पर उसके काफी फॉलोअर्स थे। पिछले काफी दिर से मोनिका परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने गुरुवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

बता दे कि प्रदेश और देश में यह ऐसा पहला मामला सामने आया है। जिसमें टिकटॉक यूजर दो गर्ल्स ने आत्महत्या की है। इस बारे में जब सीओ दौराला जितेन्द्र सरगम से बात की गई तो उनका कहना था कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवतियां टिकटॉक यूजर थी इस बात को लोग बता रहे हैं। आत्महत्या के और भी कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी मॉडल और अभिनेत्री का ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी