8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमाके के साथ गिरी निर्माणाधीन इमारत, मलबे में दबने से एक की मौत, तीन गंभीर, देखें वीडियो

Highlights - मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घटना - अवैध रूप से हो रहा इमारत का निर्माण - गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 17, 2020

meerut.jpg

,,

मेरठ. जिले के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ एक निर्माणाधीन इमारत मलबे में तब्दील हो गई। इमारत के गिरने से उसके मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह जैसे ही इमारत के गिरने का धमाका हुआ। लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। धमाके की आवाज थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी सुनी वे भी घटनास्थल की ओर लपक पड़े। मौके पर पहुंचकर धमाके की हकीकत पता चली।

यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसके भीतर तीन मजदूर दबे होने की सूचना पर उनको निकालने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित समर गार्डन चौकी क्षेत्र में एक कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को मजदूर कारखाने में निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान इमारत गिर गई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
बताया गया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में एक पंद्रह वर्षीय किशोर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत बिना नक्शे के बन रही थी या उसका नक्शा पास था। इमारत के मालिक के खिलाफ इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग