7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर भारत के मुसलमानों के बारे में दिया ‘ये’ बड़ा विवादित बयान

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि राम मंदिर निर्माण मुद्दा अब दूसरे चरण का कैंसर बन गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Oct 21, 2018

minister giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर भारत के मुसलमानों के बारे में दिया 'ये' बड़ा बयान

बागपत। भारत के मुसलमान प्रभु राम के वंशज हैं। ये मुगलों के वंशज नहीं हैं। इसलिए राम मंदिर का विरोध न करें और जो राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वो भी समर्थन में आ जाएं। वरना उनसे हिन्दू नाराज हो जाएंगे। मुस्लिमों से नफरत करने लगेंगे और अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गयी तो मुस्लिम सोचें फिर क्या होगा। साथ ही मंत्री ने जनभागीदारी के माध्यम से देश में राम मंदिर निर्माण और जनसख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें-आजम खान को जयाप्रदा द्वारा #MeToo में जेल भेजने वाले अमर सिंह के बयान पर अखिलेश का पलटवार

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि राम मंदिर निर्माण मुद्दा अब दूसरे चरण का कैंसर बन गया है। जिसका अब इलाज हो जाना चाहिए। वरना ये बीमारी लाइलाज हो जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश में अब अल्पसंख्यक की परिभाषा भी बदलनी चाहिए। जहां किसी समुदाय की जनसंख्या 2 प्रतिशत है वहां भी वह अल्पसंख्यक और जहां 98 प्रतिशत है वहां भी अल्पसंख्यक है। अब यह बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-भाजपा नेता ने राम मंदिर को लेकर हिंदुओं के बारे में बोल दी विवादित बात, देखें वीडियो

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बागपत में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए लोगों को सम्बोधित किया और केवल 2 बच्चे पैदा करने के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों को समाप्त कर देगी। जिस पर समय रहते रोक लगनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन परंपरा को बचाने वाले हमारे आराध्य प्रभु राम का मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए और इसे न मानने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान।