6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- बदल देना चाहिए मुजफ्फरनगर का नाम, ये मुगलों की निशानी

मुजफ्फरनगर पशु मेला प्रदर्शनी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने आज विवादित बयान दिया। उन्होंने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग उठाई।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 07, 2023

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- बदल देना चाहिए मुजफ्फरनगर का नाम, ये मुगलों की निशानी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर बोले बिना कहा कि वह यहां का नाम नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा कि यह धरती किसानों की राजधानी है। लेकिन यह उचित नहीं कि वह इसका नाम भी बोलें। उन्होंने आगे कहा कि यहां का नाम बदल देना चाहिए।

अंग्रेजों से देश को आजाद होने के 75 वर्ष बाद भी यहां मुगलों की निशानी बाकी है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नुमाइश मैदान में चल रहे दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में पहुंचे थे।

समापन समारोह में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जिला किसानों की राजधानी है। उन्होंने सवाल पूछा कि इस शहर का नाम क्या है? लोगों ने जवाब में मुजफ्फरनगर बोला तो उन्होंने कहा कि वह इसका नाम लेना भी उचित नहीं समझते।


उन्होंने कहा कि वे बोल भी नहीं सकते कि वह किस शहर में आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस शहर का नाम बदल देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से जय श्रीराम का नारा लगवाया।

यह भी पढ़ें : योगी राज में मेरठ के अंबेडकर पार्क पर छुट्टा जानवरों का कब्जा, DM,कमिश्नर का ऑफिस है चंद दूर, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अच्छा नहीं लगता कि इस शहर का नाम लिया जाए। इस मंच पर वैज्ञानिक और महिलाएं भी मौजूद हैं, जो सम्मानीय हैं।

किसानों के बगैर देश की कल्पना संभव नहीं है। जब किसानों की चर्चा करता हूं तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम लिए बगैर नहीं रह सकता।