
नाले में पड़ी थी चार दिन से लापता युवक की लाश,जेसीबी ने निकाली तो मचा हड़कंप
Unknown dead body found in Meerut मेरठ नगर निगम इन दिनों नाला सफाई अभियान में लगा हुआ है। इसके तहत ओडियन नाले की सफाई का काम इन दिनों चल रहा है। नाला सफाई के दौरान आज दिन में कमेला रोड पर आशियाना कालोनी पुल के पास जेसीबी काम में लगी थी। जेसीबी नाले के भीतर से कचरा निकालने का काम कर रही थी। इसी दौरान जेसीबी में कचरे के साथ एक युवक की लाश भी नाले से बाहर आ गई। जेसीबी में नाले से युवक का शव निकलता देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
शव की शिनाख्त के लिए लोगोंं ने प्रयास किए। दो घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थाना लिसाडी गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए। इसी बीच मृतक युवक की शिनाख्त फतेउल्लापुर निवासी के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको मोर्चरी भेज दिया। गुरुवार को कमेला रोड ओडियन नाले की घटना दिन की है। मृतक युवक की पहचान उसके भाई ने की। युवक का नाम सुहेल सैफी है।
मृतक सुहेल के भाई वसीम ने बताया कि उसका भाई चार दिन से लापता चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही थी। थाने में भी भाई की गुमशुदगी वसीम ने दर्ज कराई हुई थी। वसीम ने बताया कि उसका भाई सुहेल शराब पीने का आदी था। उसने आशंका जाहिर की है कि शराब के नशे में ही वह नाले में गिरा होगा। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो भाई और चार बहन हैं। युवक की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
Published on:
27 Oct 2022 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
