16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार में कील ठाेकने पर विवाद इतना बढ़ा कि यूपी 100 के सिपाही ने महिला के साथ ये किया आैर हो गया फरार

मेरठ के गांव दादरी का मामला, पिता ने सिपाही के खिलाफ करार्इ रिपोर्ट दर्ज  

2 min read
Google source verification
meerut

दीवार में कील ठाेकने पर विवाद इतना बढ़ा कि यूपी 100 के सिपाही ने महिला के साथ ये किया आैर हो गया फरार

मेरठ। दो घरों की एक दीवार होने के कारण इसमें एक पक्ष के दीवार पर कील ठोकने से विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए आैर फिर गोली चल गर्इ। गोली भी चलार्इ तो शामली में तैनात यूपी 100 पर तैनात सिपाही ने। गोली महिला की छाती पर लगी, उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने सिपाही के खिलाफ दौराला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करार्इ है।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस पूर्व मंत्री की बंद फैक्ट्री में है इतने ट्रक मीट कि जिसने भी सुना पड़ गया अचंभे में, अब मांगा समय

मकान की दीवार के कारण विवाद

गांव दादरी के मांगेराम और राम सिंह रिश्ते में भाई हैं। दोनों के मकान की एक ही दीवार होने से दोनों भाइयों में विवाद चलता आ रहा है। कुछ समय पहले हुए विवाद में पंचायत ने दीवार को राम सिंह के पक्ष में कर दिया था। उसके बाद भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मांगे का बेटा विपिन छुट्टी पर घर पर आया हुआ था। वह शामली जनपद में सिपाही है और यूपी 100 पर तैनात है। बुधवार की शाम वह दीवार में कील ठोक रहा था। इसी बीच राम सिंह की बेटी संध्या ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान विपिन ने गोली चला दी जो संध्या लग गर्इ।

यह भी पढ़ेंः अगर आपके बच्चे के पास नहीं है ये कार्ड तो स्कूल नहीं देगा एडमिशन, देखें वीडियो

सिपाही मौके से भाग गया

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी सिपाही विपिन मौके से भाग गया। राम सिंह ने आरोपी विपिन के खिलाफ दौराला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करार्इ है। इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दबिश दी गई, आरोपी फरार है। राम सिंह ने बताया कि सिपाही विपिन आए दिन गाली- गलौच करते हुए दीवार को गिराने की धमकी देता है।