4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam: CBSE की तर्ज पर 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Highlights- हेल्प डेस्क के माध्यम से अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ करेंगे परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान- सुबह 11 से 4 बजे के बीच काम करेगी हेल्प डेस्क- 9415664679 पर फोन करके छात्र-छात्राएं विषय विशेषज्ञ से ले सकते हैं जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Feb 10, 2020

up-board-exam.jpg

मेरठ. नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड तमाम जतन कर रहा है। इसके साथ ही सीबीएसई की तर्ज पर बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को विषयवार हेल्पलाइन से जानकारी मिलेगी। 10वीं के परीक्षार्थियों की गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान और हिंदी विषय से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए यह हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। हेल्प डेस्क सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- 10वीं और 12वीं के ल‍िये UP Board 2020 ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

बता दें कि यह व्यवस्था संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर शुरू की जा रही है। उक्त विषयों से संबंधित किसी भी प्रकार की अथवा कोई भी समस्या के लिए 9415664679 पर फोन करके छात्र-छात्राएं विषय विशेषज्ञ से जानकारी ले सकेंगे।

इन विषयों के लिए निर्धारित किए गए विशेषज्ञ एवं समय

गणित: कृष्ण लाल शर्मा शिक्षक राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सामाजिक विषय: आकांक्षा पाठक शिक्षिका राजकीय हाई स्कूल उतरावां, समय: दोपहर 12 बजे से एक बजे तक
अंग्रेजी: डॉ. वसुंधरा सक्सेना, शिक्षिका राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, समय: दोपहर एक बजे से दो बजे तक
विज्ञान: पवन कुमार (भौतिक विज्ञान), राजन कुमार श्रीवास्तव (रसायन विज्ञान), आयुष्मान द्विवेदी (जीव विज्ञान), समय: दोपहर दो बजे से तीन बजे तक
हिंदी: बिपेंद्र सिंह, समय: दोपहर तीन बजे से चार बजे तक।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़ेगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड, होली से पहले मौसम साफ