2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरीः ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राआें को मिली राहत, इतना कोटा तय हुआ

बीए, बीकाॅम आैर बीएसएसी कक्षाआें में प्रवेश के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख खिसकायी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 11:04 AM IST

meerut

मेरठ।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कालेजों में ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने का इंतजार करने वाले यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राआें के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से इस साल इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने वाले इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राआें के लिए ग्रेजुएशन में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में उसने अपना ही निर्णय बदलते हुए इन छात्र-छात्राआें को राहत पहुंचायी है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि प्रवेश के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन दस मर्इ से नहीं बल्कि जब सीबीएसर्इ का इंटरमीडिएट का रिजल्ट आ जाएगा, तब शुरू किए जाएंगे।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: आंधी तूफान के बाद हुई बारिश तो मौसम हुआ सुहावना

एडमिशन में 50 फीसदी कोटा फिक्स

पिछले साल तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी, एडेड आैर सेल्फ फाइनेंस कालेजों में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण छात्र-छात्राआें को ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए 50 फीसदी कोटा फिक्स कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसी समिति की पिछली बैठक में यह कोटा समाप्त कर दिया था। इस निर्णय का यूपी बोर्ड के छात्रों ने बहुत विरोध किया था, क्योंकि सीबीएसर्इ आैर आर्इसीएसर्इ छात्रों की परसेंटेज बेहतर होने के कारण यूपी बोर्ड के छात्रों को ग्रेजुएशन में प्रवेश नहीं मिल पाता।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: रालोद और सपा नेताओं ने सीएम योगी पर दिया विवादित बयान

छात्रों के विरोध से फैसला बदला

यूपी बोर्ड का प्रवेश में 50 फीसदी कोटा सिस्टम खत्म करने के बाद से विश्वविद्यालय के इस निर्णय का छात्र विरोध कर रहे थे। यही वजह रही कि विश्वविद्यालय को अपना यह निर्णय बदलना पड़ा।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी ने दाखिल किया नामंकन

अब दस मर्इ से रजिस्ट्रेशन नहीं

सीसीएस विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने यह निर्णय भी लिया है कि अब दस मर्इ से ग्रेजुएशन कक्षाआें में प्रवेश के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। सीबीएसर्इ का इंटर का रिजल्ट आने के बाद ये रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: डीएम के पास फ़रियाद लेकर आई वृद्धा से पुलिस कर्मियों ने की शर्मनाक हरकत,पहुंच गयी अस्पताल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश