
सीएम योगी ने इस वर्ग से वोट के लिए की एेसी अपील कि आपने कभी सुनी नहीं होगी!
मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में गठबंधन के कारण भाजपा वेस्ट यूपी को लेकर खास ध्यान रख रही है। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का मेरठ में हफ्तेभर में ये दूसरा दौरा है। बुधवार को उन्होंने मेरठ के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ सभा की आैर नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के शासन में नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया। आप लोग प्रबुद्ध वर्ग से हैं, आप छोटे-छोटे ग्रुप में व्यापारी, किसानों, युवाआें आदि वर्गों में जाकर लोगों को समझाएं, जिससे लोग इस बात को समझें आैर देश को बेहतर शासन फिर मिले।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मेरठ आैर वेस्ट यूपी के लिए कुछ नहीं किया। अगर किया होता तो मेरठ को रैपिड ट्रेन काफी पहले मिल गर्इ होती। उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अब रैपिड ट्रेन के लिए भी जब दिल्ली प्रदेश की सरकार ने अड़गा लगाना शुरू कर दिया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धाटन करके इस अड़ंगे को ही समाप्त कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे मेरठ के स्पोर्ट्स आइटम को देश-विदेश में नर्इ उंचाइयां मिल सके। उन्होंने सभा में बैठे प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि आपकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण है। मेरठ में काफी प्रबुद्ध जन हैं, इसलिए यहां बैठक करने का निर्णय लिया गया।
Published on:
3 Apr 2019, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.