25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yogi Live: सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र आैर पौत्र को लेकर कही एेसी बात कि सब रह गए अचंभित

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत लोक सभा सीट के समर्थन में किनौनी में की जनसभा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Apr 2019, 3:08 PM IST

meerut

गठबंधन के कारण भाजपा की वेस्ट यूपी पर कड़ी नजर, इसीलिए सीएम योगी हफ्तेभर में आ रहे दूसरी बार

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किनौनी में चुनावी सभा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह आैर पौत्र जयंत चौधरी में उनके कोर्इ गुण नहीं हैं। उन्हें तो ये भी नहीं मालूम कि गन्ने की खेती से चीनी बनती है। उन्हें यही पता है कि चीनी का पौधा होता है, जिससे चीनी निकाली जाती है। दोनों को ये भी नहीं मालूम कि आलू की खेती जमीन के उपर होती है या जमीन के अंदर। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जब तक गन्ना रहेगा तब तक चीनी मिलों से धुआं नहीं रुकेगा। एक-एक किसान कर्जा माफ होगा। उन्होंने कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री चुने, इसके लिए एक-एक सांसद को जिताना होगा, ताकि देश को दुनिया में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके। कोर्इ भी हमें आंख दिखाने की जरूरत नहीं कर सकेगा। भारत को कोर्इ चुनौती देने वाला पैदा नहीं हाे सकेगा। सीएम ने कहा कि यह स्थिति नरेंद्र मोदी ही ला सकते हैं आैर कोर्इ नहीं।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर कहा- जेल जाने के डर से मोदी के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए

यह भी पढ़ेंः VIDEO: चुनाव से पहले भाजपा के लिए अभी तक की आयी सबसे बुरी खबर, इस बड़ी जाति ने वोट देने से किया साफ इनकार

बागपत लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यपाल सिंह के समर्थन में सीएम योगी किनौनी शुगर मिल के बराबर स्थित शहीद मैदान में जनसभा कर रहे हैं। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि सीएम की जनसभा के लिए दो एसपी, चार एडिशनल एसपी, 12 सीआे, 1200 पुलिसकर्मी, पांच कंपनी अर्धसैनिक बल आैर पीएसी लगार्इ गर्इ है। माना जा रहा है कि सीएम योगी की इस जनसभा में बागपत आैर मेरठ से काफी समर्थक पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखकर जनसभा की जबरदस्त तैयारी की गर्इ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग