
UP Police Bharti 2023 का नोटिफिकेशन दीपावली से पहले जारी होगा।
UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती 2023 की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों को जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। योगी सरकार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करने वाली है। इसके लिए अभ्यार्थी अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। पुलिस परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ चार विषयों पर पकड़ बना लेनी चाहिए. अगर इन चार विषयों पर अभ्यर्थियों ने पकड़ बना ली तो पुलिस बनना लगभगत तय है। यूपी पुलिस भर्ती को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें जिससे कि यूपी पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका हाथ से जाने ना पाए। पुलिस परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ चार विषयों पर पकड़ बना लेनी चाहिए। इन चार विषयों पर अभ्यर्थियों ने पकड़ बना ली तो यूपी पुलिस भर्ती 2023 में सफलता मिलनी तय है।
परीक्षा कराने के लिए एजेंसी का हो चुका है चयन
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) की तरफ से अलग-अलग पदों पर 62424 भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर भर्ती अगले जल्द ही शुरू होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा कराने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
12वीं पास युवाओं के लिए मौका
12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, PET, PMT, डिटेल मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अगर अच्छे अंक आ जाते हैं तो अंतिम चयन आसान हो जाएगा. लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय होंगे।
इतने सवाल पूछे जाएंगे
अभ्यर्थियों से परीक्षा में 4 विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. 300 नंबर के 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सही सवाल पर 2 नंबर दिए जाएंगे। वहीं, 1 जवाब के लिए 0.25 नंबर (चौथाई नंबर) कटेगा।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में होंगे ये 4 सेक्शन
1- General Science (सामान्य ज्ञान) में 38 सवाल 76 नंबर के होंगे।
2- General Hindi (सामान्य हिन्दी) से 37 सवाल 74 नंबर के होंगे।
3- Numerical & Mental Ability Test (संख्यात्मक और मानसिक क्षमता) से 38 सवाल 76 नंबर के होंगे।
4- Mental Aptitude Test or Intelligence Quotient Test or Reasoning (मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि अवं तार्किक क्षमता) से 37 सवाल 74 नंबर के होंगे।
Published on:
21 Sept 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
