22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा बनने के लिए इस शख्स ने मेहंदी के जरिये अपनार्इ एेसी ट्रिक, खुली सच्चार्इ तो दंग रह गये अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने सच्चार्इ सामने आने पर दर्ज कराया मुकदमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:52 AM IST

news

दरोगा बनने के लिए इस शख्स ने मेहंदी के जरिये अपनार्इ एेसी ट्रिक, खुली सच्चार्इ तो दंग रह गये अधिकारी

मेरठ।यूपी पुलिस में भर्ती परीक्षा में लिखीत के बाद शारीरिक परीक्षा में पास कर दरोगा बनने के लिए एक युवक ने एेसा शातिराना अंदाज अपनाया।जिसके खुलते ही परीक्षण कर रहे अधिकारी भी दंग रह गये। दरअसल इस परीक्षा में युवक ने किसी से मारपीट, अभद्रता नहीं की।सिर्फ मेहंदी का इस्तेमाल कर शारीरिक परीक्षा पास करने का एेसा पैतरा अाजमाया।जो अधिकारियों के सजगता के सामने खुल गया। इसके बाद अधिकारियों ने शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए इस शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें-भार्इ ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म तो इमाम ने दे दिया तीन तलाक नोटिस

शारीरिक परीक्षा में पास होने के लिए मेहंदी का किया इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार दरोगा भर्ती के लिए मेरठ में भी सेंटर बनाया गया है।इसके लिए यहां पर भी शारीरिक परीक्षा चल रहा था।लिखीत परीक्षा पास कर काफी संख्या में युवक शारीरिक परीक्षा देने के लिए सेंटर पर आए हुए थे।यहां लंबी नापी जा रही थी।तभी बुलंदशहर निवासी अंकित कुमार बालों में मेहंदी की परत चढ़ाकर लंबार्इ का टेस्ट देने पहुंच गया।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेरठ में अंकित कुमार जैसे ही लंबार्इ नापने के लिए इलेक्ट्राॅनिक मशीन पर चढ़ा।तभी मशीन से आवाज आने लगी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत नीचे उतारा आैर हाथ पैरों की जांच की।उसे जब दोबारा मशीन पर खड़ा किया गया।तो फिर से मशीन में आवाज आर्इ।इस पर जब पुलिसकर्मियों ने पूरी जांच की।तो देखा की लंबार्इ बढ़ाने के लिए अंकित सिर में मेहंदी का लेप करके आया हुआ था।जिसे उसने बालों में छिपाया हुआ था। उच्च अधिकारियों ने जब युवक से सख्ती से पूछा तो उसने अंकित ने बताया कि दरोगा भर्ती के लिए 168 सेंटीमीटर लंबाई चाहिए थी, लेकिन उसकी लंबाई 167 सेंटीमीटर है। इसी के चलते उसने लंबी बढ़ाने के लिए सिर पर मेहंदी की परत चढ़ा ली।

यह भी पढ़ें-चोरों ने सुरंग बनाकर फैक्ट्री से एेसे उड़ा लिया लाखों रुपये का माल, देखकर दंग रह जाएंगे आप

पोल खुलते ही पुलिस अधिकारियों ने उठाया यह कदम

शारीरिक परीक्षा में पहुंचे युवक अंकित कुमार की पोल खुलते ही उच्च अधिकारियों ने उसके बाल धुलवाए।ताे पता चला कि अंकित ने 1.4 सेंटीमीटर की मेहंदी की परत चढ़ार्इ हुर्इ थी।सच्चार्इ सामने आने पर अधिकारियों ने उसे शारीरिक परीक्षा से बाहर करने के साथ जांच के आदेश दिये।इसके साथ ही शख्स के खिलाफ पुलिस ने मेरठ के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग