26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी 100 में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद चार सस्‍पेंड- देखें वीडियो

मेरठ एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी द्वारा की गई जांच में पाए गए थे तीनों दोषी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Sep 2018, 2:11 PM IST

UP Police

यूपी 100 में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद तीन सस्‍पेंड- देखें वीडियो

मेरठ। थाने ले जाते पुलिस कर्मियों का मेडिकल की छात्रा के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है क‍ि महिला कास्टेबल ने छात्रा को थप्‍पड़ जड़े। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए विभाग ने महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी द्वारा की गई जांच में तीनों दोषी पाए गए थे। मामले में आरोपी होमगार्ड को भी निलंबित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:Big News: यूपी के 2 युवकों को बरगलाकर अपने साथ ले गए कश्मीरी, जानिये फिर क्या हुआ

विहिप ने किया था हंगामा

बताते चलें कि रविवार को मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार में मेडिकल के एक छात्र और छात्रा पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का आरोप लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा और उसके दोस्त को पकड़कर थाने ले गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसे लव जिहाद बताकर थाने में हंगामा भी किया था। बाद में छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

देखें वीडियो: रोती-बिलखती आठ साल की बेटी ने बताई पिता की ये घिनौनी करतूत

पुलिसकम्रियों का वीडियो हुआ वायरल

उधर, घटना के बाद पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें यूपी 100 की गाड़ी में उक्त छात्रा को महिला कांस्टेबल द्वारा पीटा जा रहा था। वहीं, पुरुष पुलिसकर्मी महिला सिपाहियों के सामने ही छात्रा से अश्लील बातें कर रहे थे। यूपी 100 की गाड़ी चला रहे सिपाही ने इस करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला हाईलाइट होने के बाद आलाधिकारियों ने इस मामले में जांच बैठा दी थी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट एसएसपी अखिलेश कुमार को सौंप दी। इसके बाद छात्रा से अभद्रता करने और उसकी पहचान उजागर करने के मामले में मेडिकल थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका और एचसीपी सलेकचंद व कांस्टेबल नीतूू सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी होमगार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:बड़ा खुलासा: पंजाब नेशनल बैंक में 2 गार्डो की हत्या में शामिल निकला बच्चा

तीन पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

पुलिस ने इसे न सिर्फ इसे लव जिहाद का मामला बनाया बल्कि यूपी-100 की पीआरपी में छात्रा को गालियां दीं और पीटा भी। यही नहीं पुलिस ने उसकी पहचान भी उजागर कर दी। इस मामले में एसएसपी ने होमगार्ड की सेवा समाप्ति के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। डीजीपी ओपी सिंह ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी प्रशांत कुमार का कहना है क‍ि तीन पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड किया गया है। बाद में होमगार्ड सेंसरपाल को भी सस्‍पेंड कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग