5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: आज यूपी में कहां होगी भीषण बारिश और कहां निकलेगी धूप, जाने IMD का ताजा अपडेट

UP Weather: आज यूपी के जिलों में आईएमडी की मौसम रिपोर्ट क्या कहती है। यूपी में बारिश कहां होगी और कहां धूप निकलेगी इसके बारे में मौसम विभाग अपडेट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 08, 2023

UP Weather: आज यूपी में कहां होगी भीषण बारिश और कहां निकलेगी धूप जाने यहां, ये है आईएमडी का ताजा अपडेट

आज यूपी में कहां होगी भीषण बारिश और कहां निकलेगी धूप जाने यहां, ये है आईएमडी का ताजा अपडेट

UP Weather: यूपी में आज मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिम यूपी के जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। बात तापमान की करें तो आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समय से पहले आए मानसूनी झमाझम बारिश के बाद मौसम बदल रहा है। दिन भर आसमान साफ होने से धूप का असर तेज होगा। अब तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। हालांकि सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक तापमान 34 डिग्री से नीचे रहने के आसार है। जबकि रात का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम से वेस्ट यूपी में तापमान में गिरावट के आसार है। वहीं बात यूपी के पूरब के मौसम की करें तो कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

पूर्वी यूपी के कानपुर मंडल और चित्रकूट मंडल के जिलों में आज मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। आने वाले 24 घंटे के भीतर यूपी के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। यूपी में कहीं भीषण बारिश की कोई आसार नहीं हैं। हालांकि पहाड़ों पर हो रही भीषण बारिश का असर यूपी के मैदानी इलाकों में पड़ा है।

यह भी पढ़ें : Gyanvapi ASI Survey: हिंदू महासभा ने की ज्ञानवापी परिसर और नूंह हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के भ्रमण की मांग, जाने पूरा मामला

उत्तराखंड में हो रही बारिश से पश्चिम यूपी के जिलों में बाढ़ का खतरा फिर से मंडराने लगा है। मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर में बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेरठ के हस्तिनापुर में कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।