24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: आज और कल मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; जानिए मौसम अपडेट

Weather update today: आज शनिवार और कल रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। तेज धूप के बीच तापमान बढ़ेगा। जिससे उमस का प्रभाव वातावरण पर पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 23, 2023

Today Weather update

Weather update

weather update today: मौसम में बदला आ रहा है। आज शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। अब दो दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। हालांकि कहीं—कहीं पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आज शाम से तेज हवा का सिलसिला शुरू होगा। वहीं रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। आईएमडी ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम साफ होने से तेज धूप निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव प्रसाद के अनुसार अभी दो दिन मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है।

शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज ऐसा रहेगा तापमान
आज शनिवार को कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा हरदोई, बाराबंकी, इटावा, कानपुर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, वाराणसी, बांदा, बरेली और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


यह भी पढ़ें : मेरठ के शीश राम और वाराणसी की अंगिका के उत्पाद बने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शान

इसके अलावा फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिम जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश से राहत की उम्मीद जताई है। सोमवार के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।