
Weather Update Today: यूपी में 10 साल में सबसे ठंडा रहा जुलाई माह, आज अगस्त के पहले दिन बारिश से मिलेगी राहत
UP weather update Today: जुलाई महीने में यूपी में तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया। इस बार पिछले दस सालों की अपेक्षा जुलाई माह सबसे ठंडी रही। जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 2013 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलेगी। बुधवार से कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में ठंडी हवा के चलते से उमस से राहत मिली है। लेकिन यह हवा गर्मी से राहत दिलाने के लिए काफी नहीं है। बता दें शनिवार से उमस के चलते गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है। मेरठ में आज मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
जहां एक ओर जुलाई में मेरठ और आसपास के जिलों की हवा आठ साल में सबसे साफ रही है वहीं दूसरी ओर 10 साल में यह माह सबसे ठंडा रहा है। जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 2013 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जुलाई में बरसात के 20 दिन दर्ज किए गए हैं। जुलाई महीने भर में कुल बारिश सामान्य 210.8 मिमी के मुकाबले 481.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यह 78 प्रतिशत अधिक है। अगर बात तापमान की करें तो अतिरिक्त बारिश के कारण जुलाई महीने के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। महीने का औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो 2013 (34.1 डिग्री) के बाद सबसे कम है। मतलब बीच में उमस भरी गर्मी के बावजूद जुलाई का महीना पिछले 10 साल में सबसे ठंडा रिकार्ड किया गया।
उमस और गर्मी ने किया बेहाल
सोमवार को तेज धूप के बीच उमस ने लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उससे पहले न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा था। वहीं सोमवार को यह 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मेरठ और यूपी के जिलों में अगले कुछ दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है।
आज आसमान में बादल छाए रहेंगे
मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा भी चलेगी। बुधवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन यह गर्मी से राहत दिलाने के लिए काफी नहीं होगी। फिलहाल शनिवार तक उमस के चलते गर्मी परेशान करेगी। आज मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास जाने की उम्मीद है।
Published on:
01 Aug 2023 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
