8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सीएम योगी से नहीं मिल पाए वकीलों का हंगामा

आयुर्वेद महाकुंभ में भाग लेने मेरठ पहुंचे सीएम योगी से वकील नहीं मिल पाए। इससे गुस्साएं वकीलों ने जमकर हंगामा किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 11, 2023

मेरठ पहुंचे सीएम योगी से नहीं मिल पाए वकीलों का जमकर हंगामा

मेरठ पुलिस लाइन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ।

मेरठ में तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी मेरठ पहुंच गए हैं। इस दौरान पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही पुलिस लाइन में उतरा तो वकीलों ने मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सीएम योगी से नहीं मिल पाए वकीलों को एसपी सिटी ने बस में बैठाकर थाने भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें : आज मेरठ आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम योगी, आयुर्वेद महाकुंभ में लेंगे भाग

लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें नहीं मिलने दिया। इस दौरान पुलिस लाइन में भाजपा के नेता ही मौजूद थे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री सिर्फ पांच मिनट रुके और सीधे सीसीएसयू के लिए निकल गए।


सीएम योगी और राज्यपाल के मेरठ पहुंचने से पहले ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया था। वकीलों का अंबेडकर चौक पर हंगामा जारी है।

यह भी पढ़ें : मेरठ किसान महापंचायत : 'टिकैत परिवार को खरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा'

मुख्यमंत्री योगी ने सीसीएसयू में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस लाइन में भाजपा के नेता ही मौजूद थे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री सिर्फ पांच मिनट रुके और सीधे सीसीएसयू के लिए निकल गए।

पुलिस लाइन में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अलावा विधायक और सीसीएसयू की वीसी संगीता शुक्ला भी मौजूद रहीं। मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने राज्यपाल आनंदी बेन को बुके देकर सम्मानित किया।