
Adipurush film Controversy : मेरठ के पीवीएस माॅल में आज आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सीसीएसयू के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सीसीएसयू के छात्र और हिंदू संगठनों के लोग छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में शास्त्री नगर के पीवीएस माॅल पहुंचे। पीवीएस माॅल के बाहर नारेबाजी करते हुए छात्र धरने पर बैठ गए।
छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा है कि आदिपुरुष फिल्म को सिनेमाघरों में तत्काल प्रभाव से बंद करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ताक हम चेतावनी स्वरूप धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे कि आदिपुरुष फिल्म पर तत्काल रोक लगाकर इसकों बंद किया जाए। अगर इसके बाद भी फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है तो हम खुद ही माॅल के थियेटर में ताला लगा देंगे। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म में रामायण के पात्रों को गलत तरीके से पेश किया गया है।
यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढियों पर गलत प्रभाव पडे़गा। विनीत चपराना ने बालीवुड फिल्म आदिपुरुष को मेरठ के सिनेमाघरों में वैन करने को लेकर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया है।
आदिपुरुष फिल्म में फूहडभाषा और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के डाॅयलाग सनातन आस्था के प्रेमियों को ठेक पहुेंचा रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म में दर्शाए गए सभी पात्र रामायण की कहानी के बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने प्रशासन से अविलंब फिल्म आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि फिल्म को देखें तो वाकई बहुत चलताऊ भाषा का इस्तेमाल किया है। जिन्हें रामायण का कहना तो हंसी का पात्र बनना होगा। वो अमर्यादित भाषा ऐसी लगती है जैसे मुंबईया हो। जब सीता माता से मिलके हनुमानजी लौटते हैं और रामजी के पास जाते हैं तो राम उनसे पूछते हैं कि रावण से आपकी क्या बात हुई।
उन्होंने कहा कि हमने उनसे कह दिया कि अगर हमारी बहनों को हाथ लगाओगे तो हम तुम्हारी लंका लगा देंगे। अब आप सोचिए कि किस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। ये तो नमूना भर है। फिल्म में कम से कम पांच से सात ऐसे आपत्तिजनक डायलॉग हैं।
Published on:
22 Jun 2023 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
