16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड आपदा: जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, 24 घंटे काम करेगा हेल्पलाइन कक्ष

Highlights: - मेरठ प्रशासन ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर - आपदा में लापता व्यक्तियों के परिजन कर सकते हैं इन नंबरों पर संपर्क - 24 घंटे काम करेगा हैल्पलाइन नियंत्रण कक्ष

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Feb 10, 2021

chamoli-20.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने से आई आपदा के संबंध में मेरठ में हेल्पलाइन नियंत्रण कक्ष खोला गया है। ये नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली जनपद में गत 7 फरवरी को हुई आपदा के संबंध मे उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आपदा मे उत्तर प्रदेश के भी कई व्यक्ति लापता हैं तथा कुछ व्यक्तियों की मृत्यु होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। उक्त आपदा मे उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज-बचाव तथा उनके परिवारों से समन्वय हेतु राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश स्थित राज्य स्तरीय इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित किया गया है। उक्त आपदा मे लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण जनपदीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं0- 0121-2664134 व उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इमरजेन्सी सेन्टर के दूरभाष नं0- 1070 व मो0नं0- 9454441036 पर दर्ज करा सकते है।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी ऑनलाइन ग्रॉसरी का सामान खरीदते हैं तो हो जाएं सावधान, बड़ा खेल आया सामने

उन्होंने बताया कि आपदा से प्रभावित मेरठ के लापता या मृत व्यक्तियों के परिजनों से समन्वय हेतु कलक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर मे नियन्त्रण कक्ष दूरभाष नं0- 0121-2664134 तत्काल प्रभाव से 24×7 क्रियाशील किया गया है। नियन्त्रण कक्ष में विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की डयूटी लगायी गयी है। सुबह प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग मुकुल त्यागी मोबाइल नं0-9719709279, पूर्ति लिपिक, कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र कुमार मोबाइल नं0- 9536312935 तथा संग्रह सेवक मुशीर आलम मोबाइल नं0-9411826235, अपरान्ह 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग सत्यबीर सिंह मोबाइल नं0- 9411712906, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय नागरिक सुरक्षा प्रवीण कुमार मोबाइल नं0-9837392748, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्यालय, नागरिक सुरक्षा मनोज कुमार मोबाईल नं0- 9756624281 तथा रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक अवर अभियन्ता, सिंचाई विभाग संजय शर्मा मोबाईल नं0-8218608970 तथा पूर्ति लिपिक, कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी शाहदाब मोबाईल नं0-6398768630 की डयूटी लगायी गयी है।

यह भी पढ़ें: कासगंज कांड: पुलिस पर हमला करने वाला एक आरोपी मुठभेड में ढेर, सीएम योगी ने दिए NSA लगाने के आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुभाष चन्द्र प्रजापति मोबाइल नम्बर- 9454417637 को नियन्त्रण कक्ष का ओवरऑल प्रभारी नामित किया जाता है। सभी अधिकारी अपने नियत समय पर पहॅुंचकर उक्त आपदा मे उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज-बचाव व राहत तथा उनके परिवारों से समन्वय करते हुए यथोचित कार्यवाही करेंगे। सभी शिफ्ट इंचार्ज अपनी आख्या ओवरऑल प्रभारी के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रभावित व्यक्तियों की सूची को जनपद स्तर पर संकलित कर राहत आयुक्त कार्यालय को प्रेषित किया जायें ताकि इस सूची को उत्तराखण्ड सरकार को प्रेषित किया जा सकें। उक्त कन्ट्रोल रूम मे एक रजिस्टर बनाकर प्राप्त प्रत्येक कॉल का विवरण दर्ज किया जायें। उक्त नियंत्रण कक्ष अग्रिम आदेशों तक स्थापित रहेगा तथा उक्त आपदा मे लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं0-0121-2664134 पर दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इमरजेन्सी सेन्टर के दूरभाष नं0-1070 व मो0नं0-9454441036 पर भी लापता व्यक्ति के विवरण दर्ज करा सकते है।