
विहिप ने करवा चौथ पर मेहंदी कैंप लगाने की अपील की।
Karva Chauth: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने करवाचौथ पर महिलाओं से मुस्लिम युवकों से हाथों में मेहंदी ना लगवाने की अपील की है। विहिप ने अपील की है कि हिंदू महिलाएं करवा चौथ पर अलग से मेहंदी कैंप लगवाएं।
करवाचौथ पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे मुस्लिम युवक मेहंदी लगाने के बहाने लव जिहाद फैलाने का काम करते हैं। विहिप ने मेहंदी लगवाने के लिए शहरों में केंद्र खोलने की बात भी कही है।
घरों के आसपास करवाचौथ पर मेहंदी कैंप खोलने की अपील
इस बारे में बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगरपुर ने कहा कि करवाचौथ पर माताएं और बहनें अपने घरों के आसपास मेहंगी कैंप खोलें और वहां पर ऐसी महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए बुलाए जो मेहंदी लगाना जानती हैं। इस कार्य में विहिप और बजरंग दल मदद करेगा। इन केंद्रों पर हिंदू बहनें ही मेहंदी लगाएंगीं।
बड़ी संख्या में बाजार में मुस्लिम युवकों द्वारा मेहंदी लगाई जाती
बता दें कि मेरठ और आसपास के जिलों में पिछले कई सालों से त्यौहारों और करवाचौथ के मौके पर बड़ी संख्या में बाजार में मुस्लिम युवकों द्वारा मेहंदी लगाई जाती है। इससे कई बार करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को लेकर हंगामे की स्थिति भी बन जाती है। बीते कुछ सालों में कुछ हिंदू संगठनों ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाए जाने का विरोध किया था। इस बार भी करवाचौथ के मौके पर मुस्लिम युवकों से महिलाओं के हाथ में मेहंदी लगाए जाने का विरोध किया जा रहा है।
मेहंदी कैंपों में 30 और 31 अक्टूबर को दिन में साढे बारह बजे से मेहंदी लगाई जाएगी
मुजफ्फरनगर में तो विहिप ने बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति की मदद से शहर में कई जगहों पर मेहंदी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। करवाचौथ के मौके पर खोले जाने वाले सभी मेहंदी कैंप हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इन मेहंदी कैंपों के खुल जाने से महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन मेहंदी कैंपों में 30 और 31 अक्टूबर को दिन में साढे बारह बजे से मेहंदी लगाई जाएगी। विहिप ने महिलाओं से अपील है कि वह मेहंदी केंद्रों पर जाकर ही मेहंदी लगवाएं। करवाचौथ के पवित्र अवसर पर मेहंदी लगाने वाले दूसरे समुदाय के युवकों से दूरी बनाए।
Updated on:
25 Oct 2023 06:27 pm
Published on:
25 Oct 2023 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
