19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी अफगानिस्तान से आ रही गर्म हवाओं की रफ्तार,आज ये है मौसम का हाल

Meerut Weather Update मई माह में जहां तापमान हमेशा 42—45 डिग्री के बीच होता है वहीं इस समय आधा महीना निकल गया और एक बार ही मेरठ का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा है। मेरठ ही पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर के कुछ हिस्सों में मई के महीने में गर्मी से कुछ राहत है। वहीं इस समय हीट वेव से भी लोगों केा राहत मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 20, 2022

Meerut Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी अफगानिस्तान से आ रही गर्म हवाओं की रफ्तार,आज ये है मौसम का हाल

Meerut Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी अफगानिस्तान से आ रही गर्म हवाओं की रफ्तार,आज ये है मौसम का हाल

Meerut weather update मई के महीने में अब तक बने तीन पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। वहीं तापमान में भी कुछ कमी आई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवाओं की रफ्तार भी कम हुई है। जिससे बढ़ते तापमान में ब्रेक लगा है। मेरठ और आसपास के जिलों के लोगों को इन दिनों हीट वेव से राहत मिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 21 मई को बारिश की संभावना व्यक्त की है। लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

इस समय मेरठ और आसपास का तापमान 40—42 डिग्री के बीच चल रहा है। अभी इस गर्मी से राहत 21 मई को मिलेगी। गुरुवार के बाद आज शुक्रवार के दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा वहीं आज शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े : मेरठ का नाम नाथूराम गोडसे नगर करने की मांग, हिंदू महासभा ने पीएम को लिखा पत्र

मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में इन दिनों गर्मी से लोग परेशान है। गत दिनों तापमान में आई कमी के बाद एक बार फिर से यह बढ़ने लगा है। मेरठ में गत रविवार को तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया था। मेरठ जनपद का मौसम सोमवार समय के साथ तेजी बदल गया था। सुबह के समय आसमान में बादल छाए और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी देखी गई थी। मई का मौसम अप्रैल की अपेक्षा इस बार कुछ कम ही गर्म होता प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी दस दिन महीने में शेष बचे हैं। देखना है ऐसे में गर्मी इन दिनों में और कहा तक अपने रंग दिखाती है।