20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather update : 24 घंटे के भीतर मानसून की दस्तक, आसमान में हल्के बादलों के बीच ऐसा है मौसम का हाल

Meerut Weather update Today मेरठ में आज सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल जारी है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में मानसून देश के केरल में दस्तक दे देगा। जिसका असर पूरे देश में पड़ना शुरू होगा। आज मेरठ में हालांकि तापमान में कुछ हल्की बढ़ोत्तरी है। लेकिन इसका असर अभी दिखाई नहीं दे रहा है। मेरठ में आज सुबह तापमान 38 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 27, 2022

Meerut Weather update : 24 घंटे के भीतर मानसून की दस्तक, आसमान में हल्के बादलों के बीच ऐसा है मौसम का हाल

Meerut Weather update : 24 घंटे के भीतर मानसून की दस्तक, आसमान में हल्के बादलों के बीच ऐसा है मौसम का हाल

Meerut Weather update Today मौसम विभाग आने वाले तीन चार दिन में मौसम में तब्दीली की आशंका जताई है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के भीतर मानसून देश में पहुंच जाएगा। मानसून की पहली दस्तक केरल में होगी। उसके बाद ये देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचेगा। इसके चलते तीन चार दिन में मेरठ और एनसीआर के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से अधिक जा सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर का तापमान करीब 9 डिग्री तक कम हो गया था। जिसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। मई के महीने में तापमान में गिरावट से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज रफ्तार लू पर भी ब्रेक लग गया था। मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतर स्थानों पर बुधवार के मुकाबले में गुरुवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : UP Budget 2022-23 : पश्चिमी यूपी को मिली कई सौगात, मेरठ में बनेगा ग्रीन फील्ड डेयरी प्लांट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान मेरठ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान मेरठ में 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं एक दो दिन में फिर से मौसम ने मिजाज बदला है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से थोड़ी सी राहत मिली है। पश्चिमी उप्र के जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अभी गर्मी से दो तीन दिन और राहत मिलने की उम्मीद है।