
Weather forecast सुबह और शाम अब मौसम पूरी तरह से परिवर्तित हो चुका है। तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में यह तापमान और भी कम हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बीते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि बुधवार को आज मौसम शुष्क रहेगा। आज सुबह ठंडी हवा तेज थी। धूप पर तापमान इस समय भारी पड़ रहा है। आज दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय हवा का रूख तेज था। जो कि पूरे दिन जारी रह सकता है। बता दें बीते सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज आर्द्रता अधिकतम 74 प्रतिशत व न्यूनतम 53 प्रतिशत रही।
औसत से दो डिग्री कम रहेगा तापमान
डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले हो गई है। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा चल रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो गई और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा चल रहा है।
Published on:
17 Nov 2021 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
