29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: निम्न दबाव से बदला मौसम; चार दिन बारिश का अलर्ट, ये है आज IMD अपडेट

Weather Update: एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम बदलने की संभावना है। IMD अपडेट के मुताबिक अभी बारिश का मौसम बना रहेगा। आज हल्की बारिश के आसार है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 13, 2023

Today weather Update

Weather Update: निम्न दबाव से बदला मौसम; चार दिन बारिश का अलर्ट, ये है आज IMD अपडेट

Weather Update: बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम बदल चुका है। अभी कुछ दिन बारिश का खेल चलता रहेगा। पिछले महीने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अब सितंबर मौसम बदला है। पिछले कुछ दिनों से मेरठ, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। सितंबर में बारिश के बाद तापमान कम हुआ है। इन दिनों अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस । मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बराबर बनी हुई है। धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहने की संभावना। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। यह सामान्य से एक डिग्री कम हो सकता है। आज 13 सितंबर को तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। जबकि हवा में नमी का स्तर 74 से 93 प्रतिशत तक है।

बुधवार को आज मेरठ सहित पश्चिम यूपी में हल्के बादल छाए हुए हैं। आज दिन में कहीं पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद, नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 14 से 17 सितंबर तक हल्की बारिश होगी।

इसकी वजह से तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा। अभी कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 18 सितंबर से मौसम शुष्क होगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें : Meerut News: ITI में प्रवेश की अंतिम तारीख 23 सितंबर, इन व्यवसायों के लिए महिलाएं करें आवेदन


सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार इस समय एक्यूआई थोड़ा बढ़ा है। जो कि अब 80 के आसपास पहुंच गया है। हालोकि अभी प्रदूषण का स्तर साफ है। एनसीआर के 10 जिलों में प्रदूषण संतोषजनक स्तर से बढ़ते हुए सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज 13 सितंबर को प्रदूषण संतोषजनक रहेगा। इसके बाद 14 सितंबर को यह सामान्य स्तर पर होने की उम्मीद है।