17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दशहरे के दिन तेज हवा के साथ गिरा पारा, ये है आज मौसम का हाल

Weather Update: इस समय तेजी से मौसम बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह में मानसून की विदाई के बाद से तापमान में काफी अंतर आया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। वहीं हवा की रफ्तार इस समय तेज है। जिस कारण से सुबह के समय हल्की गुनगुनी ठंड बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitish Pandey

Oct 15, 2021

weather.jpg

weather update आज दशहरे के दिन तेज हवा के साथ तापमान गिर गया। आज मेरठ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंट्रीग्रेट पर स्थित है। वहीं न्यूनतम तापमान इस समय 20 डिग्री है। तापमान में आई कमी से लोगों ने सुबह के समय हल्की ठंड महसूस करनी शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सकों ने इस मौसम में बुजुर्गेां को और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: धनतेरस और दीपावली के चलते सोना-चांदी की मांग में आई तेजी, जानिए आज की कीमतें

खराब हुई हवा की सेहत

तेज हवा के बावजूद भी हवा की सेहत बहुत खराब हो गई है। इस समय जिले का एक्यूआई 171 है। पिछले रविवार से मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है। मेरठ में तो कुछ जगहों पर पीएम10 का स्तर 650 से ज्यादा है। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली-एनसीआर का भी है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है। दिल्ली में गुरुवार को हवा का स्तर और अधिक खराब हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में वायु प्रदूषण अपने स्तर पर होगा। उनके मुताबिक, मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स दिन पर दिन बढ़ रहा है जिस कारण लोगों की सेहत पर असर देखने को मिल सकता है।

डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में अस्थमा और सांस की समस्या वाले मरीजों के लिए खास परेशानी हो सकती है। सांस संबंधी बीमारियां लोगों को घेर सकती हैं। प्रदूषित हवा से हर साल दिल्ली-एनसीआर जूझता देखा गया है। इस साल भी पहले जैसे स्थिती बनते दिख रही है। इस प्रदूषित हवा में सांस संबंधी बीमारियां लोगों को घेर सकती हैं। दिल और फेफड़ों पर खराब असर पड़ सकता है। इसके अलावा नाक का बहना और आंखों से पानी आना आम शिकायत हो सकती है। उन्होंने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price : दशहरे के दिन मिली पेट्रोल और डीजल के दामों में लगी आग, जानिए आज का भाव