
Gold-Silver Price Today: आज मेरठ में सोने की कीमत 49050 रुपये प्रति दस ग्राम रही और चांदी की कीमतें 64380 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर हैं। कल गुरुवार को दोनों धातुओं के दामों में जोरदार इजाफा हुआ था। गुरुवार को सोने के दाम 730 रुपये प्रति दस ग्राम अधिक हुए थे जबकि चांदी भी 1330 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गई थी।
दीपावली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद भी मेरठ सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने की कीमत कोई इजाफा नहीं हुआ। मेरठ सर्राफ एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को सोना 49050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत में भी कोई तेजी नहीं देखी गई। चांदी आज 64380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 64380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दीपावली से पहले धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है।
सोने की कीमतों में स्थिरता
मेरठ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताओं के बढ़ने से सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में बहुत अधिक डर है क्योंकि अमेरिका बहुमूल्य धातुओं की लिवाली बढ़ गई है।
गोल्ड डिलिवरी में तेजी
MCX पर गोल्ड डिलिवरी में भी इस समय तेजी देखी जा रही है। गुरुवार शाम के पांच बजे डिलिवरी वाला सोना 70 रुपये की तेजी के साथ 50670 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जनवरी 2022 डिलिवरी वाला सोना इस समय 100 रुपये की तेजी के साथ 50773 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड डिलिवरी में इस समय तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को डिलिवरी वाला इस समय 3.30 डॉलर की तेजी के साथ 1876.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Published on:
15 Oct 2021 10:40 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
