28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather Update : मौसम ने तोड़ा 35 साल का रिकार्ड,आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update today इस बार मई के महीने में मौसम ने पिछले 35 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मई के महीने में इस बार औसत न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। ये पूरे महीने का औसत समान्य न्यूनतम तापमान है। जबकि आमतौर पर मई के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 25—26 डिग्री के बीच रहता है। इस बार मई के महीने में बने 4 पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हर दिन बदलता रहा। जिससे मई का औसत न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज मौसम में गर्मी में अधिकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 02, 2022

Meerut Weather Update : मौसम ने तोड़ा 35 साल का रिकार्ड,आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update : मौसम ने तोड़ा 35 साल का रिकार्ड,आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather update today इस बार मौसम ने मई के महीने में पिछले 35 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम के बदलते मिजाज ने मई में लोगों को गर्मी से राहत दिलवाई। यही कारण रहा कि लोगों को मई में सितंबर जैसे मौसम का अहसास हुआ। इसकी वजह पूरे महीने में बारिश रही। बारिश के बाद नमी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। मई में दोपहर में भले ही उमस रही है। लेकिन कई बार रातों में लोगों को कूलर और एसी की जरूरत नहीं पड़ी। पंखे से काम चलता रहा। मई के महीने में मौसम ने लगातार करवट बदली।

इससे तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। मई के पहले हफ्ते में ही बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। 16 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद मौसम का फिर मिजाज बदला। 20 मई के बाद बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। 23 मई को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मई माह में सामान्यतौर पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

यह भी पढ़े : मेरठ की दीवारों को एनसीसी कैडेट्स ने बनाया लोगोंं को जागरूक करने का माध्यम,किया ये काम

लेकिन इस बार मई आखिरी हफ्ते का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 23 डिग्री के बीच रहा। जबकि इस तरह का तापमान आमतौर पर सितंबर के महीने में देखने को मिलता है। सामान्य से नीचे तापमान होने आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में वृद्धि होगी। जिससे लोगों को फिर से गर्मी का अहसास होगा।

Story Loader