
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है।
weather update दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही सर्दी का मौसम भी भी बढ़ रही है। जैसे- जैसे देश के कई हिस्सों में पारा का स्तर गिर रहा है, वैसे ही उत्तर भारत में लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान ठंड बढ़ी है, हालांकि राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम साफ रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यूपी का मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे को दौरान मेरठ सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा, जहां दिन के वक्त तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा में अलग- अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तीन दिनों तक ऐसा ही अनुभव होगा। पूर्वानुमान में कहा गया है कि असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज घना कोहरा रहेगा।
नई दिल्ली में तापमान
आरडब्ल्यूएफसी नई दिल्ली की भविष्यवाणियों के अनुसार आज नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक नई दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था, जबकि मुंबई में लोग 23 डिग्री सेल्सियस का आनंद ले रहे हैं।
आरडब्ल्यूएफसी ने कहा कि नई दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों में नई दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
Published on:
21 Dec 2023 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
