
मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश के आसार।
बदलते मौसम के बीच आज भी बारिश के आसार बन रहे हैं। आज मौसम का हाल कुछ बदला सा रहने वाला है। मेरठ और आसपान के जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
जिसके चलते तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में वेस्टर्न डिस्टबेंस के कारण आज बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज 23 मार्च को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।
नए अपडेट के मुताबिक 25 मार्च के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इसके साथ दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे पहले बुधवार 22 मार्च को मेरठ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा था।
Published on:
23 Mar 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
