
Today Weather Report : पश्चिमी विक्षोभ के तेज होने से बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं से गिरा एनसीआर सहित वेस्ट का तापमान
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Today Weather Report : आज पश्चिमी उप्र और एनसीआर में आसमान साफ है और धूप भी खिली हुई है। ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होने के कारण आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि गत रविवार को 14 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री पर बना हुआ है। मेरठ और आसपास के जिलों में आज सुबह की शुरूआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच आज आज दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में हल्के बादल छाने का अंदेशा जताया गया है।
मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आई है। कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज सात दिसंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पांच दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिम विक्षोभ को अच्छी तीव्रता का बताया जा रहा है। अभी ठंड और बढ़ेगी।
इस बीच मौसम में बदलाव कर रुख जारी है। उन्होंने बताया कि गत रविवार की रात को भी मेरठ में बूंदाबांदी हुई। सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बदली नजर आई है। एनसीआर और पश्चिमी उप्र के मौसम में रविवार के बाद से बदलाव देखने को मिला है। रविवार के बाद से न्यूनतम तापमान एक बार फिर दहाई के अंक से नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.0 डिग्री पर है। सोमवार को सुबह की शुरुआत हालांकि साफ मौसम के साथ ही हुई थी। लेकिन कहीं-कहीं पर आसमान पर बादल छाए रहे।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद से एनसीआर और आसपास के जिलों में भी मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में हमें सेहत को लेकर सावधानी भी बरतनी चाहिए।
Published on:
07 Dec 2021 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
