12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather Update : मौसम के बदले मिजाज से पारा होगा धड़ाम,इन जिलों में लू से मिली राहत

Meerut Weather Update मंगलवार से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। इस समय पश्चिम उप्र के जिलों में और एनसीआर में लू और गर्म हवाओं से राहत मिल रही है। उत्तराखंड में बने पश्चिम विक्षोभ का असर दिल्ली तक पड़ रहा है। जिसके चलते यहां पर तापमान में कुछ कमी आई और उत्तराखंड की ओर से आ रही ठंडी हवा गर्मी से राहत दिलवा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 04, 2022

Meerut Weather Update : मौसम के बदले मिजाज से पारा होगा धड़ाम,इन जिलों में लू से मिली राहत

Meerut Weather Update : मौसम के बदले मिजाज से पारा होगा धड़ाम,इन जिलों में लू से मिली राहत

Meerut weather updateभीषण गर्मी का सामना कर रहे मेरठ और सहारनपुर मंडल के अलावा पश्चिम उप्र के लोगों को कुछ राहत मिली है। उत्तराखंड में बने पश्चिम विक्षोभ का असर है कि इन जिलों में बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली है। मौसम के बदले इस मिजाज से लोगों को मंगलवार में लू से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 दिन तक अब ऐसी ही राहत मिलती रहेगी। लोगों को भीषण गर्मी से उत्तराखंड से आ रही ठंडी हवाएं राहत प्रदान करेंगी।

मंगलवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 38—39 के बीच रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि अभी उच्चतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक गिरावट आएगी। अगले दो से तीन दिन में तापमान में हल्का बदलाव आने की संभावना है। उसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े : पति पत्नी के बीच आई 'वो' तो थाना पुलिस ने पेश की ये अनूठी मिसाल,मामला जान हो जाएंगे हैरान

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन तक लू से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश और एनसीआर के अलावा राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है। वहीं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। बता दें कि पिछले माह यानी अप्रैल में काफी प्रचंड गर्मी पड़ी है। मौसम ने अप्रैल में पिछले 43 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अप्रैल में न तो कोई पश्चिमी विक्षोभ बना और ना एक दिन हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते गर्मी पूरे अप्रैल सितम ढाती रही।