5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update Rain alert: आज यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश और तेज हवा का यलो अलर्ट जारी

Weather Update rain alert : आज यूपी में भीषण बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश का अलर्ट के चलते आज मौसम बदला हुआ होगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 15, 2023

Weather update Rain alert: आज यूपी के इन जिलों में भीषण बारिश और तेज हवा का यलो अलर्ट जारी

Weather update Rain alert

weather update rain alert : मेरठ और आसपास के जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी के करीब 12 जिलों में आज दिन में भीषण बारिश की संभावना है। हालांकि मौसमी गतिविधियों के चलते मेरठ और एनसीआर की हवा लगातार साफ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 50 है। इस स्तर की सुधरी हवा को संतोषजनक कहा जा सकता है। मौसम विभाग का मुताबिक अगले दो-तीन दिन वायु गुणवत्ता का ऐसा ही स्तर बना रहेगा। मेरठ और आसपान के जिलों में बारिश से इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जहां पर लोगोंं को परेशानी हो रही है। आज शनिवार को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड, शामली,बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। उमस के कारण लोगों को पसीना से दो चार होना पड़ा। कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मेरठ और गाजियाबाद में दोपहर के बाद कई जगहों पर बारिश हुई। मेरठ का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों ही तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री कम बताए जा रहे है। हवा में नमी का स्तर 90 से 65 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे मेरठवासियों को उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शनिवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग हिस्सों में कहीं पर भीषण तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसमी गतिविधियों के चलते मेरठ और एनसीआर की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को मेरठ और आसपास के जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 50—73 के बीच रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन वायु गुणवत्ता का ऐसा ही स्तर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : CM Yogi: मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, देखें वीडियो

इसे जलवायु परिवर्तन का असर ही कहा जाएगा कि एक साथ मौसम प्रणालियों का सम्मिश्रण हो रहा है। एनसीआर में तो बारिश ने पिछले 41 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जबकि सात- आठ दिनों की बारिश ने जुलाई में माह भर की बरसात का कोटा पूरा कर दिया।