11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pulwama Revenge: वेस्ट यूपी के जनपद अलर्ट पर, मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों का डेरा, देखें वीडियो

एनआर्इए आैर एटीएस की कड़ी नजर संदिग्धों पर

2 min read
Google source verification
meerut

Pulwama Revenge: वेस्ट यूपी के जनपद अलर्ट पर, मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों का डेरा

मेरठ। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद से पश्चिम उप्र के जिलों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। जिन जिलों में आतंकवादियों के स्लीपिंग माड्यूल की संभावना है, वहां पर सुरक्षा एजेसिंयों ने भी डेरा डाल दिया है। वेस्ट यूपी के जनपदों में सतर्कता तेज कर दी गई है। एनआईए और एटीएस की टीमों ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ और बुलंदशहर समेत कई जनपदों में डेरा डाल दिया है। आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए जांच एजेंसियों की टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: चौराहों पर दिखा ऐसा नजारा कि हर कोर्इ देखता रह गया, इन लोगों ने कही ये बड़ी बात

बताते चलें कि पश्चिम उप्र के जिले जैश-ए-मोहम्मद के के निशाने पर हैं। बीते दिनों देवबंद से जैश के दो आतंकी भी पकडे़ गए थे। खुफिया सूत्रों के अनुसार पश्चिम या उप्र के किसी भी जिले में आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हैं। पाक से आई खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकियों के स्लीपिंग मॉड्यूल्स किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में है। वहीं सूचना मिली है कि ये स्लीपिंग माडयूल्स इंटरनेट कॉलिंग के जरिये अपने आकाओं के संपर्क में हैं और उनको वहां से दिशा-निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। देवबंद में पकड़े आतंकियों शाहनवाज व आकिब ने जैश के आतंकियों के प्लान की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। जैश के प्लान की जानकारी मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो उठी हैं।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ने कहा- परंपरा है किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़े तो...

पुलवामा हमले का वायु सेना ने मंगलवार सुबह जैश के आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर करारा जवाब दिया। इसके बाद से आतंकी संगठनों में बौखलाहट है। ये आतंकी संगठन जल्दबाजी में कोई गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए पश्चिम के जिलों को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। वेस्ट यूपी में आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की हरकतों पर भी खुफिया विभाग की नजर है। सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में अपना मूवमेंट बढ़ा दिया। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, देवबंद सहित कई जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की गुपचुप तरीके से छापेमारी जारी है।