
सरताज ने क्यों मारी मौलाना नईम को गोली? लोगों ने बताई असल वजह
याददाश्त कमजोर होने की दवा लेने आए शख्स ने मौलाना को गोली मारी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके पर ही तमंचा छोड़कर फरार हो गया। अब मेरठ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मुरलीपुर के रहने वाले मौलाना नईम लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के शहजाद कॉलोनी के कासमी मस्जिद में इमाम हैं। जानकारी सामने आ रही है कि शनिवार की रात एक सरताज नाम का मंदबुद्धि लड़का इलाज के लिए मौलाना के पास आया था। सरताज ने याददाश्त कमजोर होने का उपचार पूछा। इसके बाद मौलाना ने इलाज करने से मना किया और डॉक्टर के पास जाने को कहा। आरोप लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही सरताज मौलाना को धमकी देने लगा। बहरहाल मौलाना ने उसे समझा-बुझा कर वापस भेज दिया।
रविवार की सुबह मौलाना नईम कासमी मस्जिद में बच्चों को ऑनलाइन क्लास दे रहे थे। आरोप लगाया जा रहा है कि सरताज एक तमंचा लेकर मस्जिद के अंदर घुसा और मौलाना के सिर पर गोली मारी। गोली लगते ही मौलाना जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग आए तो सरताज तमंचा फेंक कर भाग निकला। लोगों ने मौलाना को अस्पताल में भर्ती किया।
मेरठ पुलिस ने बताया कि मौलाना का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मौलाना की कनपटी में गोली लगी है। आरोपी की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
06 Oct 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
