8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में वाइफ स्वैपिंग का मामला , इंडिया में मुकदमा दर्ज

वाइफ स्वैपिंग यानी बीवियों की अदला-बदली। इस घिनौने खेल में लोग एक रात के लिए दूसरे की पत्नी के साथ रिलेशन बनाते हैं। अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाइफ स्वैपिंग यूरोपियन देशों में मशहूर है, लेकिन भारत में भी अब ये खेल खेला जाने लगा है। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप भी बनाए जाते हैं, जिनमें इस तरह के कपल्स एक-दूसरे से जुड़ते हैं। फिर आपसी रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ संबंध बनाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

anoop shukla

Apr 07, 2024

अमेरिका में वाइफ स्वैपिंग का मामला , इंडिया में मुकदमा दर्ज

अमेरिका में वाइफ स्वैपिंग का मामला , इंडिया में मुकदमा दर्ज

हाई प्रोफाइल लोगों में वाइफ स्वैपिंग का शौक चलता है। ऐसी ही एक घटना में मेरठ की महिला ने अमेरिका में नौकरी करने वाले अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अमेरिका में पत्नियों की अदला-बदली यानी वाइफ स्वैपिंग गैंग चलता है। उसका पति अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए उसे अपने रूम पार्टनर के साथ छोड़ दिया। फिर पति अपने दोस्त की बीवी के साथ मैरिज कर अमेरिका की नागरिकता हासिल कर लेता। रूम पार्टनर ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसे मारा-पीटा गया।

इसके बाद महिला किसी तरह खुद को बचाकर मेरठ लौटी। मेरठ आने के बाद परिजनों को आपबीती बताई। फिर महिला के परिवार वाले उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी 5 साल पहले दिल्ली के रहने वाले युवक से हुई थी। उसका पति अमेरिका में नौकरी करता है। शादी के करीब 6 महीने बाद ही उसका पति उसे अमेरिका के कैलिफोर्निया ले गया था।

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं तो बड़ा अपराध है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।